August 15, 2026

वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत:36 भारतीय सवार थे, इनमें ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के टूरिस्ट थे

0
comp_13_1_1783765612306.gif




वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को नाव पलट गई। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई। बोट पर कुल 36 लोग सवार थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें से 32 भारतीय थे। ज्यातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के थे। 21 लोगों बचा लिया गया है। लापता टूरिस्ट की तलाश की जा रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ। रुट न्गोआई द्वीप जा रहे थे घूमने
नाव भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक के पास स्थित होन मे रुट न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी। लगभग 400 मीटर दूर पलट गई। यह द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से नाव या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं। हादसे की तस्वीरें… हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम बनाया इंडियन एंबेसी ने बताया कि घटना के सही जानकारी जुटाई जा रही है। यहां यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं। भारतीय दूतावास ने कहा कि हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed