बांग्लादेश बोला- हमारे PM को भारत दौरे की जल्दबाजी नहीं:मंत्री ने कहा- भारत से अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन राष्ट्रीय हित से समझौता नहीं करेंगे
![]()
बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है, लेकिन अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा।
कबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री के भारत दौरे का फैसला दोनों देशों के बीच पर्याप्त बातचीत और जरूरी तैयारियों के बाद होगा। उन्होंने कहा, “अगर कल हमारे राष्ट्रीय हितों के मुताबिक सहमति बन जाती है, तो अगले हफ्ते भी भारत जा सकते हैं। कोई जल्दबाजी नहीं है।”
भारत ने रहमान को द्विपक्षीय दौरे के लिए आमंत्रित किया है। उन्हें 12-13 सितंबर को होने वाले BRICS समिट के आउटरीच सेशन में शामिल होने का न्योता भी मिला है। यह दौरा 2024 में शेख हसीना सरकार के सत्ता से हटने के बाद खराब हुए भारत-बांग्लादेश रिश्तों को सुधारने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
हसीना सरकार के सत्ता से हटने के बाद वह भारत आ गई थीं। बांग्लादेश लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। कबीर ने कहा कि हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी दोनों देशों के बीच जारी बातचीत का हिस्सा है। हाल ही में हसीना के भारत से दिए गए बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ा था। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link