June 19, 2026

ट्रम्प बोले-ईरान डील करना चाहता है, लेकिन हम संतुष्ट नहीं:तेहरान का दावा- समझौते का ड्राफ्ट तैयार; अमेरिका ने फर्जी बताया

0
comp-126-7_1779813763.gif




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका अभी प्रस्तावित डील से संतुष्ट नहीं है। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, ईरानी नेता बहुत ज्यादा डील करना चाहते हैं, लेकिन अब तक बात वहां तक नहीं पहुंची है। हम अभी संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो समझौता होगा, नहीं तो हमें काम पूरा करना होगा। इस बीच ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते (MoU) का शुरुआती खाका तैयार हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि प्रस्तावित समझौते के तहत अमेरिका खाड़ी क्षेत्र से अपनी सैन्य मौजूदगी कम करेगा और नौसैनिक घेराबंदी हटाएगा। इसके बदले होर्मुज स्ट्रेट में व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही 30 दिनों में सामान्य स्तर पर लौटेगी। हालांकि व्हाइट हाउस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि ईरानी मीडिया की रिपोर्ट पूरी तरह मनगढ़ंत है और ऐसा कोई औपचारिक समझौता मौजूद नहीं है। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *