August 15, 2026

चेन्नई के जैमी ओवर्टन चोट के कारण इंग्लैंड लौटे:चोट के कारण IPL के बाकी मैच खेलना मुश्किल; घोष की जगह नोरोन्हा को मौका

0
comp-4-6_1778726815.gif




चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज जैमी ओवर्टन दाहिनी जांघ की चोट के कारण इंग्लैंड लौट गए हैं। फ्रेंचाइजी ने बुधवार रात सोशल प्लेटफार्म X पर यह जानकारी दी। हालांकि, टीम ने यह साफ नहीं किया कि वे कितने समय तक बाहर रहेंगे, लेकिन IPL सीजन में बाकी के लीग मैच में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। वे इस सीजन में चेन्नई के टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। डेब्यू मैच में घोष का पैर फ्रैक्चर हुआ CSK ने यह भी बताया कि उसने चोटिल ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को टीम में शामिल किया है। घोष 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में चोट लग गई थी। पैर में फ्रैक्चर के चलते उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा। घोष ने अपने इकलौते मैच में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था। नमन अवॉर्ड्स में नोरोन्हा को एमए चिदंबरम ट्रॉफी मिली मैकनील नोरोन्हा हाल में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहे हैं। हाल ही में BCCI के सालाना ‘नमन अवॉर्ड्स’ में उन्हें एमए चिदंबरम ट्रॉफी से नवाजा गया था। वे 2024-25 की कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने महाराजा ट्रॉफी 2025 में मंगलुरु ड्रैगन्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 पारियों में 253 रन बनाए और ऑफ-स्पिन से 10 विकेट भी लिए थे। CSK के 3 अन्य खिलाड़ी भी चोट से बाहर ओवर्टन और घोष के अलावा, चेन्नई के 3 अन्य खिलाड़ी भी चोट के कारण बाहर हुए हैं, इनमें खलील अहमद, आयुष म्हात्रे और नाथन एलिस जैसे नाम शामिल हैं। धोनी-जॉनसन एक भी मैच नहीं खेले टीम की सबसे बड़ी चिंता पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर बनी हुई है। धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन भी अनफिट होने के कारण बेंच पर हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआत के तीन मैच नहीं खेल सके थे, जिससे टीम को शुरुआती हार झेलनी पड़ी थी। पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर CSK, प्ले-ऑफ की उम्मीद बरकरार इतनी चोटों और समस्याओं के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स प्ले-ऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम 11 मैचों में 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने के लिए चेन्नई को अपने बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। ————————————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज पंजाब-मुंबई का मुकाबला, किंग्स पर लगातार 4 हार का प्रेशर IPL में गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा। इस मैच में पंजाब पर लगातार 4 मैच हारने का दबाव होगा। उसके लिए मुंबई इंडियंस चुनौती बन सकती है। मुंबई ने पिछले मैच में रायपुर में बेंगलुरु को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, भुवनेश्वर के छक्के से बेंगलुरु को जीत मिली थी। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed