June 19, 2026

आमिर खान के भाई फैजल हरदोई पहुंचे:बोले- 120 बीघा जमीन की देख-रेख करने आया हूं; यूपी में सही आदमी को डरने की जरूरत नहीं

0
comp-8-4_1780582476.gif




फिल्म अभिनेता आमिर खान के छोटे भाई और अभिनेता फैजल खान गुरुवार को हरदोई स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। वह 2-3 दिन यहां रुकेंगे। शाहाबाद के अख्तियारपुर और दिलावरपुर गांव में उनके परिवार की करीब 120 बीघा पैतृक जमीन और बागान हैं। उनकी देख-रेख के लिए फैजल यहां आए हैं। इस दौरान उनसे आमिर खान के गांव नहीं आने के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर फैजल खान ने कहा कि वो कोई गाय-भैंस तो हैं नहीं कि पकड़कर ले आऊं। जब उनका मन होगा, वे खुद आ जाएंगे। फैजल ने फिल्म मेला समेत कई फिल्मों में अभिनय किया है। कानून-व्यवस्था के सवाल पर फैजल खान ने कहा कि जो सही काम करेगा, उसे डरने की जरूरत नहीं है। गलत काम करने वाले को सजा मिलनी चाहिए। पढ़िए फैजल खान ने जो कुछ कहा पैतृक जमीन की देख-रेख के लिए आया
हरदोई में फैजल खान ने मीडिया से भी बातचीत की। गांव आने के मकसद पर उन्होंने बताया कि यहां अपनी करीब 120 बीघा पैतृक जमीन और बागान की देख-रेख करने के लिए वह यहां आया हूं। खेती और फॉर्मिंग में मुझे हमेशा से इंट्रेस्ट रहा है। अब मैं खुद इसकी जिम्मेदारी संभालना चाहता हूं। यूपी में फिल्म सिटी बनने से रोजगार बढ़ेगा
फैजल खान ने यूपी में प्रस्तावित फिल्म सिटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। फिल्म उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। 19 साल बाद हरदोई आया हूं
फैजल खान ने कहा- मुझे शाहाबाद की बहुत याद आती है। इस बार मैंने फैसला कर लिया था कि यहां आऊंगा और अपने पुरखों की जायदाद की देखभाल करूंगा। हो सकता है कि मैं यहां आकर खेती भी करूं। मैं करीब 19 साल बाद शाहाबाद आया हूं। परिवार में झगड़े भी होते हैं और प्यार भी होता है। यह हर परिवार में चलता रहता है। मैं फिल्म डायरेक्शन के क्षेत्र में काम कर रहा हूं
अपने फिल्मी करियर को लेकर फैजल ने कहा- मुझे फिल्म ‘मेला’ में काम मिला था। लोगों ने मेरे काम की काफी सराहना की थी। उसी फिल्म से मुझे पहचान मिली और आज भी लोग मुझे प्यार देते हैं। मैं निर्देशन के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि लखनऊ और यूपी के प्रतिभाशाली युवाओं को काम करने का मौका मिल सकें। जो सही काम करेगा, उसे डरने की जरूरत नहीं
फैजल खान ने कहा- जो सही काम करेगा, उसे डरने की जरूरत नहीं है। जो गलत काम करेगा, उसे सजा मिलनी चाहिए। चाहे वह किसी भी धर्म का हो। अपने भाई आमिर खान के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा- मेला के बाद मैंने आमिर से कहा था कि हम एक और फिल्म करें, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। मुझ पर कभी मानसिक बीमारी का आरोप लगाया गया था। लेकिन, मैंने अपने काम और निर्देशन के जरिए खुद को साबित किया। मैंने अपने दम पर निर्देशन किया है। आमिर खान की हालिया फिल्मों के बारे में फैजल ने कहा- हमारी कभी-कभी मुलाकात होती रहती है। उनकी हाल की कुछ फिल्में उम्मीद के मुताबिक नहीं चली हैं। मैं सोच रहा हूं कि भविष्य में उन्हें लेकर कोई फिल्म निर्देशित करूं। लोगों से तहसीलदार की मां को ढूंढने में मदद करने को कहा
हरदोई आने के दौरान फैजल खान ने तहसीलदार संध्या यादव से मुलाकात की। एक महीने पहले लापता हुईं उनकी 71 साल की मां लल्ली देवी की तलाश में मदद करने के लिए लोगों से अपील की। फैजल खान ने कहा- लल्ली देवी पिछले एक महीने से लापता हैं। परिवार उनकी तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उनकी जानकारी देने या उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने वाले व्यक्ति को 2 लाख 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। वहीं, तहसीलदार संध्या यादव ने बताया- मेरी मां लल्ली देवी 30 अप्रैल को लखनऊ के अर्जुनगंज-अहिमामऊ क्षेत्र स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गई थीं। मंदिर से निकलने के बाद वह रास्ता भटक गईं। फिर घर नहीं लौट सकीं। आखिरी बार उन्हें अहिमामऊ स्थित शहीद पथ पर सर्विस लेन के पास फौजी ढाबा क्षेत्र में देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसकी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। ——————————– ये खबर भी पढ़िए… बदायूं में दरोगा का खिड़की से लटका शव मिला, घुटने के बल बैठी पोजिशन में था, एसपी बोलीं- सुसाइड की आशंका
बदायूं में दरोगा का शव कमरे में दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की से फंदे के सहारे लटका मिला। शव घुटने के बल बैठी पोजिशन में था। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, एसपी अंकिता शर्मा ने सुसाइड की आशंका जताई है। एसपी ने बताया- दरोगा मेघश्याम गौतम (55) कोर्ट सुरक्षा में तैनात थे। वो मूलरूप से मथुरा के गोविंदनगर थाना के सकना गांव के रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *