August 15, 2026

Share Market LIVE | Sensex Nifty Crash Banking Auto Stocks Sell-off

0
8-8_1784003981.jpg


मुंबई41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 14 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की गिरावट के साथ 77,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।

कच्चा तेल 2% चढ़कर 85 डॉलर पर पहुंचा

कच्चे तेल की कीमतें 2% चढ़कर दोबारा 85 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब खत्म हो चुका है। इससे कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी देखने को मिल रही है।

आज से 2 IPO में निवेश का मौका

आज से 2 कंपनियों के IPO ओपन हो रहे हैं। ये IPO एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट और अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड के हैं। म्यूचुअल फंड कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट प्राइमरी मार्केट से 9,813 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसी तरह अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड फ्रेश इश्यू के जरिए 126.25 करोड़ रुपए जुटाएगी।

एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6473 -324 -4.90%
निक्केई (जापान) 66678 -564 -0.84%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24005 -208 -0.86%

13 जुलाई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही थी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 52499 -138 -0.26%
नैस्डैक 25873 -408 -1.55%
S&P 500 7515 -60 -0.79%

बीते 7 दिनों में विदेशी निवेशकों ने 7,039 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 2,172 +7,039 +41,290
FII/FPI -3,062 +971 -1,088

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार

इससे पहले कल यानी 13 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 47 अंक बढ़कर 77,616 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 4 अंक बढ़त रही, ये 24,211 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed