Janhvi Kapoor Peddi Release | Tirupati Visit & Box Office ₹135Cr
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी नई फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज के मौके पर आंध्र प्रदेश के तिरुपति में तिरुमाला मंदिर पहुंचीं। जाह्नवी अपनी जिंदगी और करियर के बड़े मौकों पर अक्सर इस मंदिर में दर्शन करने आती हैं। उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म मेकर्स के मुताबिक, राम चरण स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन दुनिया भर में 135.36 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर बड़ी ओपनिंग की है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने मजबूत शुरुआत की है।



सुबह कुर्ते में सीढ़ियां चढ़ीं, बाद में साड़ी में आईं नजर सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जाह्नवी कपूर सुबह तड़के साधारण कुर्ता-पायजामा पहनकर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ती हुई दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था और कानों में ईयरफोन लगा रखे थे।
एक वीडियो क्लिप में वे चढ़ाई के दौरान एक कोने में बैठकर थोड़ा आराम करती भी नजर आईं। इसके बाद, मुख्य मंदिर में दर्शन के समय वे बैंगनी रंग की साड़ी, मैचिंग ज्वेलरी और माथे पर बिंदी लगाए हुए पारंपरिक लुक में घूमती दिखाई दीं।


पहले दिन कमाए 135 करोड़ रुपए से ज्यादा डायरेक्टर बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेद्दी’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 135.36 करोड़ रुपए का शानदार ग्रॉस कलेक्शन किया है।
फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। जाह्नवी के करियर के लिहाज से इस फिल्म की ओपनिंग को काफी बड़ा माना जा रहा है।

भारत में 51 करोड़ का नेट कलेक्शन, 12 हजार से ज्यादा शो बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘पेड्डी’ ने भारत में अपने पहले दिन 51 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म को पूरे देश में 12,412 शोज में रिलीज किया गया था। पहले दिन सिनेमाघरों में इसकी कुल ऑक्यूपेंसी यानी थिएटर में दर्शकों की संख्या करीब 45.5 प्रतिशत दर्ज की गई। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में और तेजी आ सकती है।
