August 21, 2026

Iran Hormuz Strait Attack Video; Indian Ship

0
dbgifmagic__39_1787288085849.gif


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
वीडियो में जहाज के कंट्रोल रूम के शीशों पर फायरिंग के निशान नजर आ रहे हैं। - Dainik Bhaskar

वीडियो में जहाज के कंट्रोल रूम के शीशों पर फायरिंग के निशान नजर आ रहे हैं।

होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों वाले एक कंटेनर जहाज पर ईरानी नौकाओं ने फायरिंग की थी। यह घटना 22 अप्रैल को हुई थी। भारतीय नाविकों के संगठन ( FSUI) ने अब इस घटना का वीडियो जारी किया है।

वीडियो में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) से जुड़ी नौकाओं को जहाज के आसपास देखा जा सकता है। जहाज पर फायरिंग के बाद शीशे टूटे और सामान बिखरा दिखाई देता है। एक जगह रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड दागे जाने का सीन भी दिखता है।

हमले के दौरान जहाज का क्रू अपनी जान बचाने के लिए अंदर छिप गया। जहाज पर 21 भारतीय नाविक सवार थे और सभी सुरक्षित रहे।

जहाज पर हमले के बाद के फुटेज…

हमले के बाद जहाज के कंट्रोल में फ्लोर पर सामान बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है।

हमले के बाद जहाज के कंट्रोल में फ्लोर पर सामान बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है।

फुटेज में जहाज के सामने से IRGC की स्पीड बोट्स गुजरते हुए नजर आ रही हैं।

फुटेज में जहाज के सामने से IRGC की स्पीड बोट्स गुजरते हुए नजर आ रही हैं।

तस्वीर में जहाज के नाविक हमले से बचने के लिए छिपे हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में जहाज के नाविक हमले से बचने के लिए छिपे हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर ईरानी फास्ट बोट्स पर मौजूद IRGC के लड़ाके की है। उसने हाथ में रॉकेट लॉन्चर गन पकड़ी हुई है।

तस्वीर ईरानी फास्ट बोट्स पर मौजूद IRGC के लड़ाके की है। उसने हाथ में रॉकेट लॉन्चर गन पकड़ी हुई है।

होर्मुज में भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक लगा चुकी सरकार

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच भारत ने 16 जुलाई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की नई तैनाती पर रोक लगा दी थी। यह रोक अगले आदेश तक लागू है।

यह फैसला ऐसे समय लिया गया था, जब होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के इलाकों में हुए हमलों में भारतीय नाविकों की मौत हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 फरवरी से अब तक इस क्षेत्र में हुए हमलों में कम से कम 14 भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है।

भारत ने जहाज मालिकों, जहाज मैनेजमेंट कंपनियों और नाविकों की भर्ती करने वाली RPSL कंपनियों को अरब की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के समुद्री इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।

यह रोक भारतीय नाविकों की नई तैनाती पर है। भारत के बाहर से विदेशी शिपिंग कंपनियों द्वारा भर्ती किए गए नाविकों पर यह आदेश सीधे लागू नहीं होगा।

यमन-सोमालिया के पास 2 जहाज हाईजैक, 22 भारतीय मौजूद

यमन और सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने दो जहाजों को हाईजैक कर लिया है। दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक सवार हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सभी भारतीय फिलहाल सुरक्षित हैं।

यमन के पास 16 भारतीय: 20 अगस्त को यमन के तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर गल्फ ऑफ एडन में एमटी सिबू-1 को हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने कब्जे में ले लिया। इरिट्रिया के झंडे वाले इस तेल टैंकर पर 20 क्रू मेंबर थे, जिनमें 16 भारतीय शामिल हैं।

सोमालिया के पास 6 भारतीय: 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास कैमरून के झंडे वाले एक कार्गो जहाज को हाईजैक किया गया। जहाज पर 10 क्रू मेंबर थे, जिनमें 6 भारतीय शामिल हैं।

हूती हमले में मारे गए 2 पाकिस्तानी नाविकों के शव कराची पहुंचे

हूती हमले में मारे गए 2 पाकिस्तानी नाविकों के शव गुरुवार को कराची पहुंच गए। हमले में घायल हुए 6 पाकिस्तानी नाविक भी सुरक्षित पाकिस्तान लौट आए हैं।

11 अगस्त को तंजानिया के झंडे वाले ‘तिहामा’ जहाज पर बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में हूतियों ने हमला किया था। इसमें 3 पाकिस्तानी और 1 इंडोनेशियाई नाविक की मौत हुई थी।

दो घायल नाविक और दोनों मृत नाविकों के शव सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट से कराची पहुंचे, जबकि बाकी 4 घायल PIA की फ्लाइट से लौटे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने हमले की निंदा की और कहा कि समुद्री नाविकों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए।

———————–

ये खबर भी पढ़ें….

अमेरिकी वॉरशिप जॉर्ज वॉशिंगटन की अरब सागर में एंट्री:250 दिन से तैनात लिंकन की जगह ली; अब चीन के पास कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट नहीं

अमेरिकी वॉरशिप USS जॉर्ज वॉशिंगटन ने गुरुवार से पश्चिम एशिया में ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह 250 दिन से क्षेत्र में तैनात USS अब्राहम लिंकन की जगह पहुंचा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *