Indian Stock Market Falls; Nifty Down 100, Sensex 300; Pharma & Banking Shares See Selloff
- Hindi News
- Business
- Indian Stock Market Falls; Nifty Down 100, Sensex 300; Pharma & Banking Shares See Selloff
मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

शेसर बाजार में आज यानी 2 जून को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 74,100 स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज फार्मा, हेल्थ केयर और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं IT शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है।
भारतीय शेयर बाजार को साउथ कोरिया ने पीछे छोड़ा
साउथ कोरिया का शेयर बाजार भारत को पछाड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। इस तेजी की बड़ी वजह चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनियां हैं, जो दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के दम पर लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं।
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल साउथ कोरिया की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैप 86% बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 475 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ, भारतीय शेयर बाजार की मार्केट कैप घटकर 4.8 ट्रिलियन डॉलर (करीब 456 लाख करोड़ रुपए) रह गई है।
आज एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 8634 | -154 | -1.45% |
| निक्केई (जापान) | 65833 | -1101 | -1.64% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25641 | +242 | +0.97% |
कल अमेरिकी बाजार में तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51079 | +46 | +0.09% |
| नैस्डैक | 27087 | +114 | +0.42% |
| S&P 500 | 7600 | +20 | +0.26% |
30 दिन में विदेशी निवेशकों ने 60 हजार करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +5,109 | +25,694 | +87,778 |
| FII/FPI | -3,912 | -26,060 | -59,875 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 1 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 508 अंक गिरकर 74,267 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 165 अंक की गिरावट रही, ये 23,382 के स्तर पर बंद हुआ था।

