Honda ADV160 and Rebel 300 Launch in India
नई दिल्ली40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

होंडा ने ADV-160 स्कूटर और Rebel-300 बाइक भारत में लॉन्च कर दी है। ADV160 की कीमत 1.70 लाख रुपए और Rebel 300 की कीमत 2.22 लाख रुपए से शुरू है।
Rebel 300 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 2.22 लाख रुपए और ई-क्लच वर्जन की कीमत 2.62 लाख रुपए है। सभी कीमतें बेंगलुरु की एक्स-शोरूम कीमतें हैं और 25 अगस्त से लागू हैं।
दोनों मॉडल के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। ये जुलाई में पेश किए गए होंडा के 10 मॉडल वाले पोर्टफोलियो से भारत आने वाले पहले प्रोडक्ट हैं। इनकी डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
होंडा ADV-160: कीमत और फीचर्स
- ADV-160 भारत में होंडा का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर है। यह E85 तक के फ्यूल ब्लेंड पर चल सकता है और इसमें होंडा की फ्लेक्स टेक टेक्नोलॉजी दी गई है।
- स्कूटर में 156.93cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है। इसमें 27 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज कंपार्टमेंट और होंडा रोड-सिंक के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
- TFT डिस्प्ले में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है। ADV-160 में होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल यानी HSTC दिया गया है।
- ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें 1-चैनल ABS सेटअप दिया गया है। ADV-160 की बिक्री होंडा रेडविंग और बिगविंग डीलरशिप के जरिए होगी।
होंडा Rebel 300: कीमत और फीचर्स
- Rebel 300 को दो वर्जन में पेश किया गया है। इसके ई-क्लच वर्जन की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से 40,000 रुपए ज्यादा है।यह बाइक केवल होंडा बिगविंग डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी। इसमें 286cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है।
- Rebel 300 में नीचे की ओर झुका हुआ बॉबर जैसा डिजाइन और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलता है। बाइक में होंडा रोडसिंक के साथ TFT डिस्प्ले और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है। बाइक में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिलते हैं। दोनों पहियों के लिए 2-चैनल ABS दिया गया है।
बुकिंग और डिलीवरी
दोनों मॉडल की बुकिंग पूरे भारत में 5,000 रुपए में शुरू हो गई है। ग्राहक होंडा की वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।
दोनों मॉडल की डिलीवरी अक्टूबर 2026 के मध्य से शुरू होने वाली है। ADV-160 और Rebel 300 के बाद होंडा के 10 प्रोडक्ट वाले पोर्टफोलियो के बाकी मॉडल अलग-अलग फेड में लॉन्च किए जाएंगे।
