June 19, 2026

Google and Apple are bringing 8 changes to their phones.

0
orig_new-project-24_1779528287.jpg


नई दिल्ली6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
गूगल भी एंड्रॉइड में जेमिनी को जोड़ने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य है कि एआई छोटे काम खुद करने लगे। - Dainik Bhaskar

गूगल भी एंड्रॉइड में जेमिनी को जोड़ने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य है कि एआई छोटे काम खुद करने लगे।

इस साल आईओएस 27 के साथ एपल नए एआई फीचर्स ला सकता है। नई सिरी सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगी, बल्कि फोन के कई काम खुद संभाल सकेगी। उदाहरण के तौर पर रिमाइंडर्स लगाना, मैसेजेस तैयार करना या एप्स के बीच काम करना आसान हो सकता है।

वहीं गूगल भी एंड्रॉइड में जेमिनी को जोड़ने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य है कि एआई छोटे काम खुद करने लगे। जानते हैं कौन से बदलाव आएंगे।

तुषार मेहता को-फाउंडर athenil व टेक एक्सपर्ट।

तुषार मेहता को-फाउंडर athenil व टेक एक्सपर्ट।

एपल लॉन्च करेगा नई सिरी… जीमेल में आ रहा एआई इनबॉक्स

गूगल – अब ब्लिंकिट जैसे एप्स जेमिनी से जुड़ेंगे

1. ब्लिंकिट जैसे एप्स भी एआई से जुड़ेंगे – जेमिनी अब ब्लिंकिट, जेप्टो और उबर जैसे एप्स के साथ सीधे काम कर सकेगा। यह इन सभी एप्स पर तुलना करके आपके लिए सबसे सही विकल्प चुनने में मदद करेगा।

2. नया एजेंट ‘जेमिनी स्पार्क’लॉन्च होगा

यह गूगल का नया ‘पर्सनल एआई एजेंट’ होगा। ऑनलाइन टास्क पूरे कर सकेगा। रिमाइंडर्स व बुकिंग्स भी संभाल लेगा।

3. जीमेल एआई इनबॉक्स – यह ईमेल्स का सार खुद तैयार करेगा। यूजर बिना पूरा मेल पढ़े ही जरूरी जानकारी समझ सकेंगे और सीधे उसी जगह से जवाब दे पाएंगे। यह अब बड़े स्तर पर जारी किया जा सकता है।

4. जीमेल लाइव – नया वॉइस-बेस्ड फीचर होगा। इसमें जेमिनी से बोलकर ईमेल मैनेज कर सकेंगे। जैसे, किसी मेल के बारे में पूछना, जवाब लिखना आवाज से होगा।

एपल- नई सिरी से ज्यादा स्मार्ट होगा आईफोन

1. लिखने और सुधारने में मदद- Write With Siri और Help Me Write जैसे फीचर्स यूजर को लिखने में मदद करेंगे। सिरी टेक्स्ट सुधार सकेगी, बेहतर वाक्य सुझा सकेगी और टाइपिंग को आसान बना सकेगी।

2. आवाज से बनेंगे शॉर्टकट- यूजर सिर्फ बोलकर बता सकेंगे कि उन्हें कौन सा काम जल्दी करना है। इसके बाद सिरी अपने आप उस काम का शॉर्टकट तैयार कर देगी।

3. निजी डिजिटल सहायक की तरह काम – सिरी सुबह न्यूज, रिमाइंडर्स, शेयर बाजार की जानकारी और पूरे दिन की प्लानिंग जैसी चीजों में मदद कर सकती है। यानी फोन एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करने लगेगा।

4. ऑटो डिलीट चैट हिस्ट्री- प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए सिरी में ऑटो-डिलीट फीचर होगा। इसमें तय कर सकेंगे कि चैट्स 30 दिन बाद अपने आप डिलीट हो जाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *