June 19, 2026

Delhi IAS Officer Death | AC Blast Kills Ex-CCI Chief Dhanendra Kumar

0
live-update-centre-81_1780026574.jpg


नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
80 साल के धनेंद्र कुमार हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी रह चुके थे। - Dainik Bhaskar

80 साल के धनेंद्र कुमार हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी रह चुके थे।

रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दिल्ली के हौज खास स्थित उनके घर में आग लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, आग एयर-कंडीशनिंग यूनिट में हुए ब्लास्ट के कारण लगी थी। हादसे के वक्त घर में पांच लोग मौजूद थे। धनेंद्र के बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है।

हरियाणा कैडर के 1968 बैच के IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार 80 साल के थे। वे वर्ल्ड बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुके थे। साथ ही कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के पहले चेयरमैन भी थे।

CCI एक सरकारी संस्था है जो यह सुनिश्चित करती है कि कोई कंपनी बाजार में अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल न करे। CCI की स्थापना 2003 में हुई थी। आयोग ने पूरी तरह कामकाज मई 2009 से शुरू किया।

धनेंद्र कुमार के घर के तीन मंजिल आग की चपेट में आ गए थे।

धनेंद्र कुमार के घर के तीन मंजिल आग की चपेट में आ गए थे।

आग तीन मंजिल तक फैल गई, सामान भी जला

दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक रात 11.24 बजे हौज खास एन्क्लेव स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद दो दमकल गाड़ियां (जिनमें एक वॉटर बाउज़र भी शामिल था) तुरंत मौके पर भेजी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर रात करीब 12.20 बजे काबू पा लिया गया। आग ने ग्राउंड-प्लस-टू-स्टोरी (तीन मंजिला) इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रखे घरेलू सामान और पहली मंजिल पर लगी लकड़ी की खिड़कियों को अपनी चपेट में ले लिया था।

दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही, PCR कर्मियों और आम लोगों की मदद से दो घायल व्यक्तियों को AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया था। इलाज के दौरान धुएं के कारण दम घुटने से धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। बेटे का इलाज चल रहा है।

पुलिस बोली- किसी साजिश का शक नहीं, जांच जारी

पुलिस ने बताया कि एक क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग घर के अंदर लगे एयर-कंडीशनर की इनडोर यूनिट में हुए धमाके के कारण लगी हो सकती है। घटना के समय घर के अंदर परिवार के सदस्यों और घरेलू कर्मचारियों सहित कुल पांच लोग मौजूद थे।

बिजली के उपकरणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अब तक किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी का कोई शक नहीं है।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली जिमखाना क्लब ने सरकार से दूसरी जगह जमीन मांगी, 5 जून तक खाली करने का ऑर्डर

केंद्र सरकारी की 113 साल पुराने दिल्ली जिमखाना क्लब को लेकर बनाई गई जनरल कमेटी ने सोमवार को सरकार से अपील की है कि क्लब का कामकाज प्रभावित न किया जाए। कमेटी ने कहा कि अगर सरकार कब्जे की कार्रवाई आगे बढ़ाती है तो क्लब को दूसरी जगह जमीन दी जाए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *