August 14, 2026

नेपाली पीएम ने भारतीय राजदूत से मुलाकात की:पहली बार किसी विदेशी डिप्लोमेट से अकेले मिले; कुछ देर में चीनी राजदूत से मिलेंगे

0
cover_1786346998804.jpg




नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सोमवार को भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात की। प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी विदेशी राजदूत के साथ शाह की यह पहली वन-टू-वन मुलाकात है। नवीन श्रीवास्तव ने शाह को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने भारत की ओर से नेपाल के साथ अच्छे रिश्ते और सहयोग को आगे बढ़ाने की बात कही। दोनों के बीच भारत-नेपाल संबंधों, विकास सहयोग और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई। बालेन ने भारत के साथ नेपाल के पुराने और मजबूत रिश्तों को और आगे बढ़ाने की जरूरत बताई। दोनों देशों के बीच व्यापार, बिजली, सड़क-कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे विकास कार्यों में सहयोग होता रहा है। कुछ देर में चीन के राजदूत से भी मुलाकात भारतीय राजदूत से मुलाकात के बाद बालेन आज ही चीन के राजदूत से भी मिलेंगे। यानी एक ही दिन में वे नेपाल के दोनों बड़े पड़ोसी देशों के राजनयिकों से बातचीत करेंगे। भारत और चीन के साथ रिश्तों को संतुलित रखना नेपाल की विदेश नीति का अहम हिस्सा रहा है। शाह की इन मुलाकातों में भी विकास, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग पर जोर रहने की उम्मीद है। पहले विदेशी डिप्लोमेट्स से अकेले मिलने से बचते थे शाह प्रधानमंत्री बनने के शुरुआती दौर में शाह ने विदेश मंत्री के स्तर से नीचे के विदेशी अधिकारियों से वन-टू-वन मुलाकात नहीं करने की नीति अपनाई थी। उनका कहना था कि प्रोटोकॉल के मुताबिक विदेशी राजदूतों से सामूहिक तौर पर मुलाकात होनी चाहिए। इसी वजह से अब तक विदेशी राजदूतों के साथ उनकी दो सामूहिक बैठकें हुई थीं। शाह ने 9 अप्रैल और 26 मई को काठमांडू में तैनात कई देशों के राजदूतों से एक साथ मुलाकात की थी। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की 11-12 मई की नेपाल यात्रा भी इसी दौरान टल गई थी। नेपाली अधिकारियों के मुताबिक, शाह का मिस्री से अकेले में मिलने से इनकार करना भी इसकी वजहों में शामिल था। शाह ने अमेरिकी अधिकारियों समीर पॉल कपूर और सर्जियो गोर से मुलाकात के अनुरोध भी स्वीकार नहीं किए थे। अमेरिकी विदेश विभाग की अंडर सेक्रेटरी सारा बी. रोजर्स के नेपाल दौरे के दौरान भी शाह से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। ऐसे में नवीन श्रीवास्तव के साथ सोमवार की अकेले में मुलाकात शाह की अब तक की नीति में बदलाव के तौर पर देखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed