June 19, 2026

दिव्य भास्कर गुजराती फिल्म अवार्ड्स 2026:अरविंद वैद्य को लाइफ टाइम अचीवमेंट, शर्मन जोशी को मिला प्राइड ऑफ सिनेमा अवॉर्ड

0
72457808915935667254627245049908570477219928n_1781513975.png




गुजराती सिनेमा, थिएटर और ओटीटी (OTT) की बेहतरीन प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए 14 जून को ‘दिव्य भास्कर गुजराती फिल्म अवार्ड्स 2026’ का आयोजन किया गया। गुजरात टूरिज्म की प्रस्तुति और तनिष्क पावर्ड इस समारोह में टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ फेम अरविंद वैद्य को लाइफ टाइम अचीवमेंट और बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी को ‘प्राइड ऑफ सिनेमा’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने विजेताओं को ये अवॉर्ड्स सौंपे। इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ‘लालो’ ने सबसे ज्यादा 8 अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
शर्मन जोशी और दीपक तिजोरी भी हुए सम्मानित
बॉलीवुड और गुजराती फिल्मों के जाने-माने एक्टर शर्मन जोशी को सिनेमा में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए ‘प्राइड ऑफ सिनेमा अवार्ड’ से नवाजा गया। इसके साथ ही फिल्म की जूरी के सदस्य रहे बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर दीपक तिजोरी को भी गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने मंच पर सम्मानित किया। इस ग्रैंड इवेंट में दर्शन जरीवाला, टीकू तलसानिया और सामाजिक कार्यकर्ता अनार पटेल भी विशेष रूप से शामिल हुईं। अरविंद वैद्य को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट
समारोह में टीवी और रंगमंच के सीनियर एक्टर अरविंद वैद्य को गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया। इस दौरान हॉल में मौजूद सभी कलाकारों और दर्शकों ने खड़े होकर लगातार तालियां बजाकर उनका सम्मान किया। अवॉर्ड लेने के बाद अरविंद वैद्य ने मंच से कहा कि वे अभी रिटायर नहीं होने वाले हैं। दो महीने बाद उनका एक नया नाटक आ रहा है, जिसमें वे खुद एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों करेंगे। फिल्म ‘लालो’ ने जीते सबसे ज्यादा 8 अवॉर्ड्स
गुजराती सिनेमा के इतिहास में पहली बार 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लालो’ का इस अवॉर्ड समारोह में भी पूरा असर दिखा। इस फिल्म को अलग-अलग कैटेगरीज में सबसे ज्यादा 19 नॉमिनेशंस मिले थे, जिनमें से फिल्म ने 8 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इस सफलता का जश्न मनाने के लिए फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और पूरी स्टार कास्ट समारोह में मौजूद रही। रेड कारपेट पर पहुंचे कई बड़े स्टार्स
अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर बॉलीवुड और गुजराती सिनेमा के कई जाने-माने चेहरे नजर आए। इनमें एक्ट्रेस डेजी शाह, ईशा कंसारा और सिंगर अरविंद वेगड़ा शामिल रहे। समारोह के दौरान गुजराती सिंगर ईशानी दवे और पॉप स्टार स्वरा ओझा ने अपनी आवाज से समां बांधा, वहीं एक्ट्रेस पूजा जोशी ने डांस परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा मनन देसाई, चिरायु और ओम की तिगड़ी ने अपने कॉमेडी एक्ट से दर्शकों को खूब हंसाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *