ट्रम्प बोले- जल्द होर्मुज को कंट्रोल में लेंगे:ईरान की नेवी-एयरफोर्स खत्म, कुछ मिसाइल और ड्रोन बचे; परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे
![]()
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट को अपने कंट्रोल में ले लेगा। ट्रम्प ने अमेरिकी रेडियो नेटवर्क 77 WABC को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान की सेवी, एयर फोर्स और सैन्य नेतृत्व को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ट्रम्प ने दोहराया कि अमेरिका किसी भी हाल में ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा। ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई जरूरी थी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आगे भी ऐसा खतरा हुआ तो अमेरिका फिर से कड़ा कदम उठा सकता है। राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक, ईरान के पास अभी कुछ मिसाइलें और ड्रोन हैं, लेकिन पांच महीने पहले जैसी क्षमता नहीं बची है। अब उनके लिए बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करना आसान नहीं होगा। ट्रम्प बोले ईरान से बातचीत मुश्किल डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के कई बड़े नेता अब नहीं रहे हैं। इसके चलते नए समझौते पर बातचीत मुश्किल हो गई है। ढोनाल्ड ट्रम्प के मुताबिक, फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि ईरान में फैसले कौन ले रहा है। इसी वजह से दोनों देशों के बीच किसी नई डील पर सहमति बनाना आसान नहीं होगा। खबर अपडेट हो रही है…
Source link