August 15, 2026

आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर बने:5 साल के लिए मिली जिम्मेदारी, मई-जून तक आ सकता है कंपनी का IPO

0
49erat6gakash-mukesh-ambani625x30028june22_1778736895.jpeg




रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल आर्म ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ ने आकाश अंबानी को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) से ठीक पहले की गई है। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, आकाश अंबानी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है और वे अगले 5 साल तक इस पद पर रहेंगे। मई के अंत या जून में IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स संभव बाजार विशेषज्ञों और रेगुलेटरी फाइलिंग के संकेतों के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स मई के अंत या जून के महीने में अपने IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स (DRHP) फाइल कर सकता है। आकाश अंबानी को एमडी बनाने के फैसले को इसी लिस्टिंग की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। कंपनी अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत कर निवेशकों को एक स्पष्ट विजन देना चाहती है। 2014 से रिलायंस जियो के बोर्ड में शामिल हैं आकाश आकाश अंबानी अक्टूबर 2014 से रिलायंस जियो इन्फोकॉम (RJIL) के बोर्ड का हिस्सा हैं। वे ग्रुप की डिजिटल और टेलीकॉम स्ट्रैटेजी को करीब से देखते रहे हैं। जून 2022 में उन्हें रिलायंस जियो इन्फोकॉम का चेयरमैन बनाया गया था। अब जियो प्लेटफॉर्म्स के एमडी के रूप में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी, क्योंकि यह कंपनी रिलायंस के पूरे डिजिटल इकोसिस्टम को कंट्रोल करती है। वित्त वर्ष 2026 में ₹1.46 लाख करोड़ रही कमाई कंपनी की फाइनेंशियल्स काफी मजबूत हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में जियो प्लेटफॉर्म्स ने कुल 1.46 लाख करोड़ रुपए का रेवेन्यू (कमाई) हासिल किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 30,000 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा। क्या होता है जियो प्लेटफॉर्म्स का काम? जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। इसमें रिलायंस जियो इन्फोकॉम (टेलीकॉम), माई जियो, जियो सिनेमा, जियो सावन और अन्य डिजिटल ऐप्स शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed