eMudhra Security Incident | IT Ministry Probe & India Cyber Safety
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

डिजिटल सुरक्षा देने वाली कंपनी eMudhra में एक तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद IT मंत्रालय ने इसकी जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है।
सरकार ने बताया कि इस गड़बड़ी का असर सिर्फ कंपनी के विदेशी कारोबार पर पड़ा है। भारतीय वेबसाइट्स और एप्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें।
कंपनी दो तरह के काम करती है…
- भारत में डिजिटल सिग्नेचर और eSign सर्विस: यह काम सीधे भारत सरकार की देखरेख में होता है। आपके डिजिटल सिग्नेचर पूरी तरह से सेफ हैं और इन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
- विदेशी वेबसाइट्स को सिक्योरिटी सर्टिफिकेट देना: गड़बड़ी सिर्फ इसी विदेशी कारोबार में हुई है, जहां कुछ सुरक्षा कोड लीक हो गए थे।
खबरें और भी हैं…
