इंसान जैसे रोबोट्स फैक्ट्रियों और घरों में काम करेंगे:रोबोट शेफ खाना और ड्रिंक्स बना रहे, इमरजेंसी रेस्क्यू के लिए भी तैयार
![]()
अब वो दिन दूर नहीं जब घरों और फैक्ट्रियों और घरों में इंसानों जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड्स रोबोट्स काम करेंगे। चीन के बीजिंग में चल रहे वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में 300 से ज्यादा कंपनियों ने 2000 से ज्यादा रोबोट्स पेश किए हैं। 23 अगस्त तक चलने वाले इवेंट में रोबोट शेफ खाना और ड्रिंक्स बना रहे हैं, डांस, बॉक्सिंग करने वाले रोबोट्स और इंडस्ट्रियल मशीनें तो पूरे इवेंट का सेंटर पाइंट बने हुए हैं। यही नहीं ये रोबोट रेस्क्यू के लिए भी तैयार हैं। यानी इस साल का मुख्य फोकस सिर्फ दिखावे के रोबोट्स पर नहीं, बल्कि ‘प्रैक्टिकल और कमर्शियल’ उपयोग वाले रोबोट्स पर रहा है। तो चलिए कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए कुछ सबसे अनोखे और एडवांस रोबोट्स के बारे में जानते हैं… ऑटोमेटिक वैरिएबल रोबोटिक्स: घर में काम करने वाला रोबोट यह हूबहू इंसानी कद का रोबोट है। इसका मुख्य काम घर के पेचीदा कामों को संभालना है। यह कपड़ों की तह बनाना, तौलिया मोड़ना और घर की साफ-सफाई जैसे बारीक काम बेहद सटीकता से कर सकता है। नेजहा: पानी के अंदर तेरने और हवा में उड़ने वाला ड्रोन इसे चीन के शंघाई में स्थित शंघाई जिओ टोंग यूनिवर्सिटी की टीम ने मिलकर बनाया है। इसकी रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम की औसत उम्र सिर्फ 25 साल है। यह एक ऐसा हाइब्रिड एरियल-अंडरवाटर व्हीकल है, जो हवा में एक ड्रोन की तरह उड़ सकता है और पानी के अंदर जाते ही एक पनडुब्बी की तरह काम करने लगता है। Unitree Go2: रोप जंपिंग रोबोट यह मुख्य रूप से चार पैरों वाले रोबोटिक डॉग है। इसे चीन की मशहूर रोबोटिक्स कंपनी यूनीट्री रोबोटिक्स ने तैयार किया है, जो अपने बेहद फुर्तीले और किफायती रोबोटिक डॉग्स के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। रस्सी कूदना इंसानों के लिए तो आसान है, लेकिन रोबोट्स के लिए यह एक बहुत ही जटिल टास्क है। इसके लिए रोबोट को घूमती हुई रस्सी की स्पीड को अपनी कैमरा और लिडार सेंसर्स से ट्रैक करना पड़ता है। रोबोट्स ने बिना रुके, बिल्कुल सही टाइमिंग के साथ एक साथ हवा में उछलकर रस्सी कूदी, जो उनके एडवांस मोशन एल्गोरिदम और रीयल-टाइम सेंसिंग को दिखाता है।
Source link