August 22, 2026

Canada Edmonton Gurudwara Beadbi Incident

0
saveintacomaqogtifbbjjmbw1wnzwu1hyqm183zr7p6np76tj_1787369045.gif


कनाडा स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब में बेअदबी की घटना हुई है।

कनाडा के एडमंटन स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब में बेअदबी की घटना हुई है। 27 साल का एक व्यक्ति पेंचकस लेकर गुरुद्वारे के अंदर घुस गया। अंदर आते ही बिछाई साहब पर चढ़ गया और गुरु साहब का रूमाला उतार लिया। इससे पहले कि वह गुरु ग्रंथ साहिब को नुकसान पहुंच

.

प्रधान जोरा सिंह ने बताया कि 21 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे एक स्थानीय युवक अंदर आया तो उत्पाद मचाने लगा। जैसे ही वह गुरु ग्रंथ साहिब की तरफ बढ़ा तो सिंहों ने उसे रोक लिया। इस पर उसने 2 सिंहों को पेंचकस माकर घायल कर लिया। नीली टी-शर्ट पहने युवक को संगत ने पकड़ लिया। इसके बाद गुरुदारे की एक लड़की ने पुलिस को फोन कर लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अरेस्ट कर लिया।

वहीं, पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया। एक को छुट्टी मिल गई है, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। आरोपी की पहले से वांटेड था। पुलिस ने बताया कि आरोपी मेंटली डिस्टर्ब है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

गुरुद्वारा प्रधान जोरा सिंह मामले की जानकारी देते हुए।

गुरुद्वारा प्रधान जोरा सिंह मामले की जानकारी देते हुए।

जानें प्रधान जोरा सिंह ने क्या बताया…

  • दीवान के दौरान सिरफिरा गुरुद्वारे में घुसा: प्रधान जोरा सिंह ने बताया कि सुबह के दीवान के दौरान एक सिरफिरे युवक ने हमला कर दिया। नीली टी-शर्ट पहने कनाडा मूल के युवक ने अचानक गुरुद्वारा परिसर में घुसकर मर्यादा का उल्लंघन करने का प्रयास किया और रोकने आए सेवादारों पर पेचकश से हमला बोल दिया।
  • 2 सेवादार घायल हुए: जोरा सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 5 बजे दरबार साहिब में आरोपी सीधे रुमाले और बिछौने की तरफ बढ़ा। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी और एक बुजुर्ग सेवादार (75 वर्ष) ने जब उसे मर्यादा का पालन करने और अंदर जाने से रोका, तो आरोपी उग्र हो गया। उसने पेचकश से लगातार वार करना शुरू कर दिया, जिससे 2 सेवादार घायल हो गए।
  • संगत की मुस्तैदी से हादसा टला: दरबार में मौजूद संगत और युवाओं ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया। संगत में मौजूद एक युवती ने तत्काल आपातकालीन नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
  • पुलिस की तलाश में पहले से था आरोपी: पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और वह पहले से ही पुलिस की वांटेड लिस्ट में था। गुरुद्वारे में घुसने से पहले उसने किसी अन्य स्थान पर भी हमला करने की कोशिश की थी। प्रधान जोरा सिंह ने स्पष्ट किया कि गुरु ग्रंथ साहिब पूरी तरह सुरक्षित हैं। घायल हुए सेवादार भी खतरे से बाह हैं।
  • सड़क पर भी किया हंगामा: तड़के करीब 5 बजे पुलिस को पहली कॉल मिली कि नीली टी-शर्ट में एक व्यक्ति हाथ में पेचकश लिए ट्रैफिक के बीच चल रहा है और संदिग्ध हरकतें कर रहा है। इसके तुरंत बाद आरोपी गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुआ और जहां कीर्तन चल रहा था, उस मुख्य हॉल की तरफ बढ़ने लगा।
गुरुद्वारे के प्रार्थना हॉल तक आ गया था हमलावर।

गुरुद्वारे के प्रार्थना हॉल तक आ गया था हमलावर।

संगत ने उठाए सवाल- हर बार आरोपी मेंटली डिस्टर्ब क्यों?

इस घटना के बाद स्थानीय सिख समुदाय में भारी रोष है। लोगों ने सवाल उठाया है कि चाहे भारत हो या विदेश, धार्मिक स्थलों पर होने वाले हमलों के बाद आरोपियों को मानसिक रूप से बीमार बताकर जांच की दिशा क्यों बदल दी जाती है?

सिख संगत ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। फिलहाल, गुरुद्वारा साहिब को संगत के लिए दोबारा पूरी तरह से खोल दिया गया है।

गुरुद्वारे में जांच के लिए पहुंची एडमंटन पुलिस।

गुरुद्वारे में जांच के लिए पहुंची एडमंटन पुलिस।

जेल से रिहाई के कुछ घंटे बाद ही हमला

पुलिस की प्राथमिक जांच और CBC न्यूज के अनुसार, 27 वर्षीय आरोपी कोई आम राहगीर नहीं, बल्कि एक पुराना हिंसक अपराधी है। वह घटना से ठीक एक दिन पहले ही एक गंभीर हमले और पुलिस अधिकारी पर हमला करने के जुर्म में जेल की सजा काटकर रिहा हुआ था।

रिहाई के बाद उसे तय रिहाइश हाफवे हाउस जाना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा और गायब हो गया। पुलिस ने अभी घायलों और आरोपी की पहचान नहीं बताई है। पुलिस का कहना है कि मामले के निपटारे के बाद पहचान उजागर की जाएगी।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

कनाडा में 2 गुरुद्वारों को गिराने की धमकी:एक ही नंबर से 2 बार धमकी भरी कॉल आई, कैलगरी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

कनाडा के कैलगरी स्थित प्रमुख सिख धार्मिक स्थल दशमेश कल्चर सेंटर को अज्ञात लोगों ने इमारत गिराने की धमकी दी है। लगातार आ रहे इन नस्ली और धमकी भरे फोन कॉल्स के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *