August 14, 2026

Indonesia Madura Ferry Fire Accident

0
madura-island-ship-fire-indonesia_jpg-730x548_1785665392955.jpg


जकार्ता2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इंडोनेशिया के मादुरा आइलैंड के पास एक फैरी बोट में रविवार सुबह आग लग गई। हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायलर है। - Dainik Bhaskar

इंडोनेशिया के मादुरा आइलैंड के पास एक फैरी बोट में रविवार सुबह आग लग गई। हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायलर है।

इंडोनेशिया के मादुरा द्वीप के पास रविवार सुबह एक यात्री फेरी बोट में आग लग गई। रॉयटर्स के मुताबिक, हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग अब भी लापता हैं।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक फेरी में कुल 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। दोपहर तक 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है।

फेरी पूर्वी जावा के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासार जा रही थी। इसी दौरान मादुरा द्वीप के पास उसमें आग लग गई। आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसे की 5 तस्वीरें…

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फेरी से काला धुआं तेजी से उठ रहा है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फेरी से काला धुआं तेजी से उठ रहा है।

आग लगते ही फेरी में मची अफरा-तफरी

हादसे के दौरान के कुछ विजुअल्स सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें यात्री जलती हुई फेरी के अगले हिस्से की तरफ भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के सामने आए वीडियो में आग फैलने के बाद कई लोग घबराए हुए थे। रॉयटर्स के मुताबिक, बचाव दल आसपास के समुद्री इलाके में लापता लोगों की तलाश कर रहा है।

सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक हादसे के बाद कई बचाव बोट्स और अन्य संसाधनों को मौके पर भेजा गया। राहत दल समुद्र में सर्च ऑपरेशन चला रहा है ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है और मृतकों या लापता लोगों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही बड़ा हादसा

इंडोनेशिया में पहले भी फेरी बोट में आग लगने के कई बड़े हादसे सामने आते रहे हैं।

  • जुलाई 2025 में नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के पास ‘केएम बार्सिलोना 5’ नाम की यात्री फेरी बोट में आग लग गई थी। उस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 150 लोगों को बचाया गया था। फेरी में करीब 280 लोग सवार थे।
  • मई 2021 में ‘केएम कार्य इंदाह’ नाम की फेरी टरनेटे से रवाना होने के कुछ देर बाद आग की चपेट में आ गई थी। उस दौरान यात्रियों और क्रू को जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगानी पड़ी थी। स्थानीय मछुआरों और बचाव एजेंसियों की मदद से 181 यात्रियों, जिनमें 22 बच्चे भी शामिल थे, और 14 क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया था। उस हादसे में कोई मौत नहीं हुई थी।

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपीय देश है, जहां 17 हजार से ज्यादा द्वीप हैं। एक द्वीप से दूसरे द्वीप तक जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग फेरी सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में समुद्री हादसे यहां आम माने जाते हैं। कई मामलों में नाव और फेरी सेवाओं के नियमों का ठीक से पालन नहीं होना भी दुर्घटनाओं की एक बड़ी वजह माना जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed