HCL Chennai Event Controversy | CEO Vijayakumar Faces Salary Hike Protest
- Hindi News
- Business
- HCL Chennai Event Controversy | CEO Vijayakumar Faces Salary Hike Protest
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

HCL ग्रुप के 50वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान उस वक्त भारी ड्रामा देखने को मिला, जब जश्न के माहौल के बीच कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कंपनी के CEO सी विजयकुमार के स्टेज पर आते ही हॉल में ‘सैलरी हाइक’ के नारे लगने लगे।
मुस्कुराते हुए हाथ हिलाते रहे CEO विजयकुमार
कर्मचारियों की नारेबाजी और शोर के बावजूद CEO विजयकुमार लगातार मुस्कुराते रहे और दर्शकों का अभिवादन करने के लिए हाथ हिलाते रहे। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के समूह को संबोधित भी किया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर वीडियो वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने शेयर किया, जिसके बाद यह वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी तेजी से वायरल हो गया। इंटरनेट पर लोग इसे एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में मैनेजमेंट तक सीधी बात पहुंचाने का मौका बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे भीड़ के सामने हुआ एक “ईमानदार कर्मचारी मोमेंट” करार दिया।
1994 से कंपनी से जुड़े हैं विजयकुमार
सी विजयकुमार ने तमिलनाडु के PSG कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। वे साल 1994 में सीनियर इंजीनियर के तौर पर HCL में शामिल हुए थे और 2016 से कंपनी के CEO हैं।
शिव नाडर ने 1976 में स्थापित की थी HCL टेक
HCL टेक एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी है। इसके फाउंडर शिव नाडर हैं। उन्होंने 1976 में इसे स्थापित किया था। इसमें 60 देशों के 2.23 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं। कंपनी AI, डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर पर बेस्ड इंडस्ट्री-लीडिंग सुविधाएं देती है, जो टेक्नोलॉजी सर्विसेज और प्रोडक्ट्स के बड़े पोर्टफोलियो से लैस हैं।
ये सभी प्रमुख सेक्टर्स में क्लाइंट्स के साथ काम करती है। इनमें फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग, लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज, सेमीकंडक्टर, टेलीकॉम एंड मीडिया, रिटेल एंड CPG, मोबिलिटी और पब्लिक सर्विसेज के लिए इंडस्ट्री सॉल्यूशंस शामिल हैं। जून 2026 को खत्म हुए 12 महीनों में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14.8 अरब डॉलर यानी करीब ₹1.42 लाख करोड़ रहा।
