August 15, 2026

Sensex Down 500+ Pts, Nifty 200+; Auto, Banking Shares See Selloff

0
37_1783915377.jpg


  • Hindi News
  • Business
  • Sensex Down 500+ Pts, Nifty 200+; Auto, Banking Shares See Selloff | 2026

मुंबई33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर से शुरू होने के कारण शेयर बाजार में आज यानी 13 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है। ये 24,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है।

कच्चा तेल 4% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा

कच्चे तेल की कीमतें भी 4% चढ़कर दोबारा 79 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब खत्म हो चुका है। इसके बाद से पेट्रोल डीजल के दाम में तेजी है।

एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 7104 -239 -4.12%
निक्केई (जापान) 67787 -771 -1.12%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24377 -57 -0.24%

10 जुलाई को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही थी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 52637 +150 +0.29%
नैस्डैक 26282 +75 +0.29%
S&P 500 7575 +32 +0.42%

बीते 7 दिनों में विदेशी निवेशकों ने 4,427 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 2,020 +4,484 +39,118
FII/FPI 2,604 +4,427 +1,975

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले बीते हफ्ते यानी शुक्रवार, 10 जुलाई को बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 828 अंक (1.08%) की तेजी के साथ 77,569 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 244 अंकों (1.02%) की तेजी रही, ये 24,206 पर पहुंच गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed