August 15, 2026

अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की:होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद कार्रवाई, कई शहरों को निशाना बनाया; ईरान की जवाबी कार्रवाई की धमकी

0
hmbdnzwuaal5b2-730x548_1783821248.jpg




अमेरिका ने शनिवार देर रात ईरान पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, न्यूक्लियर सिटी बुशहर समेत असालुयेह, बंदर-ए-देयर, जास्क और चाबहार के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन इलाकों में धमाकों की पुष्टि की है। अमेरिका के मुताबिक यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई। CENTCOM के मुताबिक, हमले में जहाज में आग लग गई, इंजन को भारी नुकसान पहुंचा और चालक दल का एक सदस्य लापता है। हमलों के बाद ईरान ने भी सख्त चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय के सलाहकार अली सफारी ने कहा कि अमेरिका को इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा। साथ ही ईरान ने साफ किया कि जब तक अमेरिकी दखल जारी रहेगा, तब तक होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा। मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed