June 27, 2026

Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026

0
comp-118_1782552294.gif


  • Hindi News
  • Sports
  • Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup Women WC 2026 | Cricket Football Tennis News

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सितंबर-अक्टूबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में अपना टाइटल बचाने के लिए उतरेंगे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की चयन समिति के अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रविवार को भारतीय एथलेटिक्स टीम जारी होगी।

28 साल के नीरज चोपड़ा पीठ की चोट से उबरे हैं। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 85.69 मीटर भाला फेंककर चौथा स्थान हासिल किया था। सुमारिवाला ने कहा, ‘नीरज कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स दोनों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने क्वालिफाई कर लिया है और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। सीजन के पहले ही मुकाबले में 85.69 मीटर फेंकना शानदार प्रदर्शन है।’

खेल जगत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

देविका, रौनक और श्रीकांत यूएस ओपन सेमीफाइनल में

रौनक चौहान ने इजराइल के मिशा जिल्बरमैन को 23-21, 21-11 से सिर्फ 38 मिनट में हराया। (फोटो BAI)

रौनक चौहान ने इजराइल के मिशा जिल्बरमैन को 23-21, 21-11 से सिर्फ 38 मिनट में हराया। (फोटो BAI)

भारत के लिए यूएस ओपन बैडमिंटन सुपर-300 टूर्नामेंट में शुक्रवार का दिन शानदार रहा। महिला एकल में देविका सिहाग और पुरुष एकल में रौनक चौहान व किदांबी श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

देविका सिहाग ने विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जापान की तीसरी वरीय रिको गुंजी को 22-20, 21-19 से हराया। सेमीफाइनल में उनका सामना डेनमार्क की दूसरी वरीय लाइन क्रिस्टोफर्सन से होगा। लाइन ने भारत की तन्वी शर्मा को 21-16, 11-21, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पुरुष कैटेगरी में 80वें स्थान पर काबिज रौनक चौहान ने इजराइल के मिशा जिल्बरमैन को 23-21, 21-11 से 38 मिनट में हराया। वे पहली बार वर्ल्ड टूर सुपर-300 टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। सेमीफाइनल में उनका सामना चीनी ताइपे के 8वीं वरीयता प्राप्त सू ली यांग से होगा।

पूर्व विश्व नंबर-1 किदांबी श्रीकांत ने चीनी ताइपे के लियाओ झुओ-फू को 21-9, 12-21, 21-8 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उनका सामना जापान के युदाई ओकिमोटो से होगा।

महिला विश्व कप- श्रीलंका आखिरी ओवर में 3 विकेट से जीती

श्रीलंका ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की। हालांकि अंतिम-4 में पहुंचने के लिए अब उसे इंग्लैंड से न्यूजीलैंड को हराने और आयरलैंड से वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराने की भी उम्मीद करनी होगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ

नई दिल्ली। दो बार की राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन मीराबाई चानू एक बार फिर ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम की अगुआई करेंगी। भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ ने गुरुवार को 11 सदस्यीय टीम की घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे, जबकि वेटलिफ्टिंग स्पर्धाएं 26 से 30 जुलाई के बीच एसईसी आर्माडिलो एरिना में आयोजित होंगी।

महिला टीम में मीराबाई के साथ 58 किलोग्राम वर्ग में बिंद्यारानी देवी और 69 किलोग्राम वर्ग में हरजिंदर कौर भी टीम का हिस्सा हैं। दोनों ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। जबकि पुरुष टीम में बर्मिंघम 2022 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा) हैं। उनके अलावा ऋषिकांता सिंह (60 किग्रा), एम राजा (65 किग्रा), अजय बाबू (79 किग्रा) और दिलबाग सिंह (94 किग्रा) पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स खेलेंगे।

————————————————————

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *