June 26, 2026

50MP Camera, 5000mAh Battery, 22 Languages Support

0
in-feature-x20-553457786-ezgifcom-resize_1782458531.gif


  • Hindi News
  • Tech auto
  • Samsung Galaxy A27 5G Launch: 50MP Camera, 5000mAh Battery, 22 Languages Support

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ग्लोबल मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी A27 5G फोन को 350 डॉलर में लॉन्च किया गया है। भारतीय रुपए में ये कीमत करीब 30 हजार होती है। भारतीय कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है। - Dainik Bhaskar

ग्लोबल मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी A27 5G फोन को 350 डॉलर में लॉन्च किया गया है। भारतीय रुपए में ये कीमत करीब 30 हजार होती है। भारतीय कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी A-सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी A27 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह नया हैंडसेट पुराने गैलेक्सी A26 5G का अपग्रेड वर्जन है।

इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6.7-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट और एडवांस AI फीचर्स के साथ 6 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा।

3 जुलाई से चुनिंदा बाजारों में बिक्री शुरू, 4 कलर ऑप्शन्स मिलेंगे

सैमसंग ने बताया है कि नया गैलेक्सी A27 5G स्मार्टफोन 3 जुलाई से चुनिंदा वैश्विक बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी इस फोन को चार कलर ऑप्शन्स में लेकर आई है, जिसमें ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमतों और भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

सैमसंग ने A27 5G फोन को ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक कलर में लॉन्च किया है।

सैमसंग ने A27 5G फोन को ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक कलर में लॉन्च किया है।

120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन

सैमसंग गैलेक्सी A27 5G में 6.7-इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED इन्फिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इसके नए पंच-होल डिजाइन की वजह से कैमरा एरिया अब कम दिखाई देता है। इसके साथ ही फोन की बॉडी को 7.8mm स्लिम बनाया गया है, जिससे इसे हाथ में पकड़ना आरामदायक हो जाता है।

4nm स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है। यह फोन बाजार में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल हैं। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

ओआईएस सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा

फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी A27 5G के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन के फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है।

सैमसंग ने A27 5G फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है।

सैमसंग ने A27 5G फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है।

5,000mAh की बड़ी बैटरी और एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम

स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड वन यूआई 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP64 की रेटिंग मिली है।

22 भाषाओं में वॉइस ट्रांसलेशन और एडवांस AI फीचर्स

सैमसंग ने गैलेक्सी A27 5G में अपने AI फीचर्स के दायरे को और बढ़ा दिया है। इस फोन में गूगल का ‘सर्कल टू सर्च’ फीचर दिया गया है, जो अब मल्टी-ऑब्जेक्ट रिकग्निशन को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा फोन में ऑब्जेक्ट इरेज़र और 22 भाषाओं में ट्रांसलेशन सपोर्ट करने वाला वॉइस ट्रांसक्रिप्शन फीचर भी शामिल है। डिवाइस को नेचुरल लैंग्वेज से कंट्रोल करने के लिए इसमें गूगल जेमिनी , परप्लेक्सिटी और बिक्सबी जैसे AI असिस्टेंस का सपोर्ट दिया गया है।

फोन में ऑब्जेक्ट इरेज़र दिया गया है। यानी आप फोटो से किसी भी ऑबजेक्ट को हटा सकते हैं।

फोन में ऑब्जेक्ट इरेज़र दिया गया है। यानी आप फोटो से किसी भी ऑबजेक्ट को हटा सकते हैं।

6 साल का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स

गैलेक्सी A27 5G खरीदने वाले यूजर्स को 6 जनरेशन तक एंड्रॉयड ओएस और वन यूआई अपग्रेड्स मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी देगी। फोन की डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इसमें सैमसंग नॉक्स वॉल्ट को शामिल किया गया है।

नॉलेज पार्ट :

  • क्या होता है OIS: यह कैमरे की एक खास तकनीक है जो फोटो या वीडियो लेते समय हाथ हिलने से होने वाले धुंधलेपन को रोकती है। इससे कम रोशनी में भी साफ तस्वीरें आती हैं।
  • क्या है IP64 रेटिंग: स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए यह एक स्टैंडर्ड रेटिंग है। इसमें ‘6’ का मतलब है कि फोन पूरी तरह से धूल-मिट्टी से सुरक्षित है और ‘4’ का मतलब है कि इस पर पानी के हल्के छींटों या बौछार का कोई असर नहीं होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed