June 19, 2026

Stock Market Update; Sensex Nifty BSE NSE (19 June 2026)

0
6_1781846541.jpg


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Update; Sensex Nifty BSE NSE (19 June 2026) | IT Infosys Shares Price

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 19 जून को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 800 अंक गिरकर 76,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों की गिरावट है, ये 23,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में गिरावट की वजह

1. IT शेयर्स में भारी बिकवाली

ग्लोबल IT दिग्गज एक्सेंचर ने अपने रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान घटाकर कमजोर डिमांड की बात कही है। इससे भारतीय IT कंपनियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई और निफ्टी IT इंडेक्स 6% तक टूट गया।

इंफोसिस 8%, टेक महिंद्रा 6.3%, टीसीएस 6%, एचसीएल टेक 5.3% और विप्रो 3.6% तक लुढ़क गए। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भी माना है कि भारतीय आईटी सेक्टर के लिए फिलहाल डिमांड का आउटलुक कमजोर है।

2. विदेशी निवेशकों (FIIs) का यू-टर्न

भारतीय बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से लगातार हो रही बिकवाली ने दबाव को और बढ़ा दिया। बुधवार को मामूली खरीदारी करने के बाद, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को फिर से कैश मार्केट में 1,025 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। FIIs के बाजार से पैसा निकालने के कारण घरेलू निवेशकों का सेंटिमेंट भी कमजोर हुआ।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 9283 191 2.36%
निक्केई (जापान) 71315 261 0.37%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 23925 -387 -1.59%

कल अमेरिकी बाजार में तेजी रही थी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 51565 72 0.14%
नैस्डैक 26518 496 1.91%
S&P 500 7501 80 1.08%

कल FII ने 1025 करोड़ की बिकवाली की थी

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 8 दिन बीते 30 दिन
DII 3516 8267 1 लाख
FII/FPI -1025 -1473 -77,969

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

भारतीय शेयर बाजार में कल रही थी तेजी

शेयर बाजार में 18 जून को बढ़त रही। सेंसेक्स 254 अंक की तेजी के साथ 77,410 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 82 अंकों की तेजी रही, ये 24,168 पर बंद हंआ था।

ये खबर भी पढ़ें…

आईफोन समेत एपल के प्रोडक्ट्स महंगे होंगे: टिम कुक बोले- चिप की कमी से लागत बढ़ी, कीमतें बढ़ाना मजबूरी; अन्य कंपनियां बढ़ा चुकीं दाम

टेक कंपनी एपल जल्द ही आईफोन और अपने अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा सकती है। कंपनी के CEO टिम कुक ने ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘दुनियाभर में चल रही मेमोरी और स्टोरेज चिप की कमी के कारण कंपोनेंट्स की लागत बहुत बढ़ गई है।’ पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *