June 19, 2026

Sukumar will not rush into making Ram Charan’s film RC17

0
orig_new-project-38_1781695431.jpg


मुंबई25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
खबरों के अनुसार, रामचरण कलाई की चोट से जूझ रहे हैं और फिलहाल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं।- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

खबरों के अनुसार, रामचरण कलाई की चोट से जूझ रहे हैं और फिलहाल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं।- फाइल फोटो

सुपरस्टार राम चरण इन दिनों फिल्म ‘पेड्‌डी’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। 4 जून को रिलीज हुई यह फिल्म विश्व स्तर पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा कारोबार कर चुकी है। अब वे फिल्म ‘RC17’ में दिखाई देंगे। जिसका निर्देशन अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा फ्रैंचाइज के निर्देशक’ सुकुमार करेंगे।

फिल्म की पटकथा पर अभी भी काम कर रहे हैं। इसलिए, उन्हें फिल्म बनाने के लिए समय चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘RC17’ को सेट पर ले जाने के लिए सुकुमार को अभी थोड़ा समय चाहिए। वह पटकथा के हर पहलू को बारीकी से निखार रहे हैं। इस प्रक्रिया में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि वह परियोजना के अगले चरण की घोषणा करने से पहले कहानी को पूरी तरह से तैयार करना चाहते हैं।’

राम चरण को मिल जाएगा अतिरिक्त समय

RC17 की देरी से राम को स्वास्थ्य के लिहाज से फायदा हो सकता है। खबरों के अनुसार, अभिनेता कलाई की चोट से जूझ रहे हैं और फिलहाल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं। यह अतिरिक्त समय उन्हें किसी अन्य बड़ी फिल्म पर काम शुरू करने से पहले पूरी तरह से स्वस्थ होने में मदद कर सकता है। ‘RC17’ का ऐलान मार्च 2024 में किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *