Trump G7 Zelensky Snub | White House Clash VIDEO
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूक्रेनी प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने जब हैलो कहा तो डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें इग्नोर किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की को नजरअंदाज कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ट्रम्प अन्य नेताओं से मुलाकात और हाथ मिलाते नजर आते हैं, लेकिन जेलेंस्की से न तो उन्होंने हाथ मिलाया और न ही कोई खास बातचीत की।
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब दोनों नेताओं के बीच व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस और तकरार को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है। दरअसल, ट्रम्प और जेलेंस्की के संबंध पहले भी तनावपूर्ण रहे हैं। इसी साल व्हाइट हाउस में हुई एक बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी।
फ्रांस के शहर एवियन में G-7 शिखर सम्मेलन 2026 आयोजित हो रहा है। 15 से 17 जून तक होने वाली इस समिट में दुनिया के 7 देशों के नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया की स्थिति, व्यापार, जलवायु परिवर्तन और आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

यूक्रेनी प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने मुस्कुराते हुए हैलो कहा लेकिन ट्रम्प उनकी तरफ देखे बिना ही आगे बढ़ गए।
G-7 समिट के टॉप 10 मोमेंट्स…

फ्रांस के शहर एवियन में G-7 समित का आयोजन हो रहा है।

G-7 समिट में 14 देशों के नेता शामिल हुए।

G-7 समिट में सदस्य देशों के अलावा अन्य देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं।

G-7 देशों के प्रतिनिधियों ने वर्किंग लंच किया।

G-7 देशों के प्रतिनिधियों का वर्किंग लंच के दौरान फोटो सेशन हुआ।
मोदी की मैक्रों, मेलोनी और ट्रम्प से मुलाकात

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की।

पीएम मोदी और ट्रम्प के बीच 16 महीने बाद मुलाकात हुई।

मोदी और इटली की पीएम मेलोनी ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का वेलकम किया।

समिट के वर्किंग सेशन के दौरान ट्रम्प को 47 नंबर वाली जर्सी गिफ्ट की गई।

समिट के वर्किंग सेशन के दौरान कुछ पढ़ते हुए ट्रम्प।
भारत G7 में गेस्ट नेशन, पीएम 7वीं बार शामिल होंगे
भारत G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन उसे अक्सर गेस्ट नेशन के रूप में आमंत्रित किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 7वीं बार G7 समिट में शामिल होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 2005 से 2013 के बीच 5 बार G7/G8 समिट में शामिल हुए थे।
मोदी पहली बार 2019 में फ्रांस के बियारिट्ज में आयोजित G7 समिट में शामिल हुए थे। 2021 में ब्रिटेन की मेजबानी में हुई समिट में वे वर्चुअली शामिल हुए। इसके बाद वे 2022 (जर्मनी), 2023 (जापान), 2024 (इटली) और 2025 (कनाडा) में आयोजित G7 समिट में भी शामिल हुए।
G7 समिट क्या है और इस बार इसका एजेंडे
- G7 समिट दुनिया के 7 बड़े विकसित देशों का वार्षिक सम्मेलन है।
- इसमें वैश्विक आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है।
- इसकी मेजबानी हर साल G7 का अध्यक्ष देश करता है।
- इस बार G7 की अध्यक्षता फ्रांस के पास है, इसलिए समिट फ्रांस के एवियां शहर में हो रही है।
इस बार के प्रमुख एजेंडे
- यूक्रेन युद्ध
- ईरान-इजराइल तनाव
- गाजा और मध्य पूर्व की सुरक्षा स्थिति
- वैश्विक अर्थव्यवस्था
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
G7 क्यों महत्वपूर्ण है?
शुरुआत में इसका फोकस आर्थिक और जलवायु संबंधी चुनौतियों पर था। अब इसमें सुरक्षा और राजनीतिक मुद्दे भी शामिल हैं। G7 के फैसलों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।
G7 के कुछ प्रमुख फैसले
- एड्स और मलेरिया से लड़ने के लिए ग्लोबल फंड की स्थापना।
- आर्थिक संकट के दौरान कई देशों को सहायता।
- रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने का फैसला।

