June 19, 2026

Xiaomi 13T Launch India | 120x Lyca Camera, 6500mAh Battery

0
copyofdbtempphotoresize1-ezgifcom-optimize_1780839825.gif


नई दिल्ली37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी 17T और शाओमी FX मिनी LED TV लॉन्च की हैं। स्मार्टफोन 120x जूम के साथ 50MP लाइका कैमरा, 6500mAh बैटरी और फ्लैगशिप लेवल फीचर्स के साथ आया है।

कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉरमेंस और हाई-एंड कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। शाओमी 17T को दो वैरिएंट में पेश किया गया है।

इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले शुरुआती वैरिएंट की कीमत 59,999 रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर में ₹5000 के डिस्काउंट के बाद इसे 54,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। भारत में इसका मुकाबला वनप्लस 15R और वीवो V70 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा।

वहीं, शाओमी FX मिनी LED TV को 4 वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपए रखी गई। लॉन्च ऑफर में फिलहाल इसे 29,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल 10 जून और TV की सेल 11 जून से शुरू होगी।

शाओमी 17T: डिजाइन, डायमेंशन और इन-हैंड फील

मटेरियल और टेक्स्चर: फोन का बैक पैनल और साइड फ्रेम प्रीमियम फिनिश वाले प्लास्टिक मटेरियल से बना है, जो हाथ में पकड़ने पर बिल्कुल ग्लास (कांच) जैसा स्मूथ फील देता है। इसका लुक काफी सिंपल और मिनिमलिस्टिक है।

डायमेंशन और वजन: फोन सिर्फ 8.17mm पतला है और इसका वजन करीब 201.8 ग्राम है। हालांकि, स्लिम डिजाइन और वेट डिस्ट्रिब्यूशन की वजह से यह हाथ में काफी हल्का, छोटा और कॉम्पैक्ट लगता है। फोन 3 कलर ऑप्शन वॉयलेट, ब्लू और ब्लैक में मिलेगा।

पोर्ट्स और बटन्स: फोन के नीचे की तरफ (बॉटम) एक स्पीकर ग्रिल, USB टाइप-C पोर्ट, माइक्रोफोन और एक डुअल नैनो सिम ट्रे दी गई है। फोन का लेफ्ट साइड पूरी तरह से क्लीन है। इसके राइट साइड पर परफेक्ट पोजीशन में पावर बटन और उसके ठीक ऊपर वॉल्यूम रॉकर बटन्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसके टॉप (ऊपर) पर कोई भी पोर्ट या विजिबल होल नहीं है, लेकिन यह IR ब्लास्टर को सपोर्ट करता है।

फ्रंट डिस्प्ले और सेफ्टी: फ्रंट में बेजल्स काफी पतले हैं, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो अच्छा मिलता है। पंच-होल डिजाइन के साथ सेल्फी कैमरा सेंटर में है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP68 की टॉप रेटिंग मिली है।

शाओमी 17T: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

डिस्प्ले: शाओमी 17T में 6.59-इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2756 x 1268 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है।

इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स है, यानी तेज धूप में भी विजिबिलिटी में कोई दिक्कत नहीं होगी। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिलती है। इसके अलावा यह डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन में कैमरा कंपनी ‘लाइका’ के ऑप्टिकल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा (लाइट फ्यूजन 800 सेंसर), 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल है।

कैमरा एप में लाइका ऑथेंटिक और लाइका वाइब्रेंट जैसे मोड्स के साथ 120x AI जूम का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: स्मार्टफोन 4nm आर्किटेक्चर पर बने मीडियाटेक डायेमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-G720 MC8 GPU और AI टास्क के लिए NPU 880 AI इंजन दिया गया है। फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक का इस्तेमाल हुआ है।

हीटिंग से बचाने के लिए इसमें शाओमी का 3D आइसलूप कूलिंग सिस्टम लगा है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड शाओमी हाइपर OS 3 पर चलता है, जिसमें कई इन-बिल्ट AI फीचर्स जैसे AI राइटिंग, सर्कल टू सर्च और गूगल जेमिनी का सपोर्ट मिलता है।

पावर बैकअप: फोन में 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो लंबे समय का प्लेबैक टाइम और बैकअप देती है। यह 67W हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग, 50W चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि, कंपनी बॉक्स में एडॉप्टर साथ नहीं दे रही है, बॉक्स में केवल टाइप-A टू टाइप-C केबल मिलेगी।

कनेक्टिविटी व अन्य: इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक दिया गया है। ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के मोर्चे पर यह वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 6.0, NFC और फिजिकल सिम के साथ eSIM सपोर्ट से लैस है। इसमें पारंपरिक 3.5mm का ऑडियो जैक नहीं मिलता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *