June 19, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Interview Updates; IPL Most Sixes

0
14_1779936432.png


चंडीगढ़2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 29 बॉल पर 97 रन बनाए। - Dainik Bhaskar

वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 29 बॉल पर 97 रन बनाए।

राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को IPL के एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन बनाए। वे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने के क्रिस गेल (30 गेंद) के रिकॉर्ड से चूक गए।

मैच के बाद वैभव से पूछा गया कि क्या उन्हें सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की जानकारी थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे आउट होने के बाद ही इस रिकॉर्ड के बारे में पता चला। उस समय मेरा पूरा ध्यान सिर्फ टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर था। शतक तो आगे भी बनते रहेंगे, लेकिन अभी हमारा पूरा फोकस इस बात पर है कि टीम के लिए ट्रॉफी कैसे जीती जाए।’

वैभव ने कहा, ‘जब हम जीतते हैं तो हम बस उसी पॉजिटिव अप्रोच को आगे ले जाते हैं और अगले मैच पर ध्यान लगाते हैं। हमारी कोशिश अगले मैच को भी इसी तरह जीतकर फाइनल में पहुंचने की है।’

वैभव का विकेट प्रफुल्ल हिंगे को मिला

वैभव सूर्यवंशी 8वें ओवर में प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर थर्ड मैन पर कैच दे बैठे। इस पर वैभव ने कहा- ‘मैं शतक के बारे में नहीं सोच रहा था। मैंने मैदान पर मौजूद फील्डर्स को देखने के बाद वह शॉट खेला था, लेकिन टाइमिंग गलत हो गई। अगर मैंने गेंद को सीधे थर्ड मैन की तरफ जाने दिया होता, तो वह आसानी से बाउंड्री पार चली जाती।’

वैभव की 4 खास बातें

  • उनसे पूछा गया कि क्या उनके दिमाग में यह बात थी कि यह बड़ा नॉकआउट मुकाबला है। उन्होंने कहा, ‘हां, यह बात मेरे दिमाग में कहीं न कहीं जरूर थी।
  • वैभव ने बताया- मैच से पहले सभी कोच ने मुझसे कहा था कि जो कुछ भी मैंने नेट प्रैक्टिस के दौरान किया है, ठीक वैसा ही मैदान पर करना। मुझे गेम एन्जॉय करने और एक्स्ट्रा प्रेशर न लेने की सलाह दी थी।
  • वैभव ने कहा कि टीम इससे बड़ा स्कोर बना सकती थी। मेरे आउट होने के बाद भी मुझे ऐसा लग रहा था कि इस पिच पर 260 से ज्यादा का स्कोर बनाना मुमकिन था।
  • अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की तैयारी पर वैभव ने कहा कि वे मैच से पहले गेंदबाजों, विकेट और बाउंड्री साइज को लेकर होमवर्क करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बस क्रीज पर पॉजिटिव रहने की कोशिश करता हूं। जब आप ऐसा करते हैं, तो गेंदबाज खुद दबाव में आ जाते हैं। मैं इसी दबदबे को बनाए रखने की कोशिश करता हूं।’

गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव के नाम इस सीजन में 65 छक्के हो गए हैं। विरोधी टीमों की प्लानिंग पर वैभव ने कहा, ‘विपक्षी टीम क्या प्लान बना रही है, वह उनका काम है। मैं सिर्फ अपने प्लान पर फोकस करता हूं और नॉर्मल क्रिकेट खेलता हूं।’

तेंदुलकर, युवराज और डिविलियर्स जैसे दिग्गजों ने सराहा

———————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

हैदराबाद IPL से बाहर, राजस्थान ने 47 रन से हराया:सूर्यवंशी ने 29 बॉल पर 97 रन बनाए; आर्चर को 3 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 से बाहर हो गई है। टीम को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से हरा दिया। क्वालीफायर-2 में 29 मई को राजस्थान का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ फाइनल खेलेगी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *