August 15, 2026

Sonam Raghuvanshi Bail Granted | Raja Raghuvanshi Case Update

0
lide-aaropi-sonam-raja1761752406_1777372923.jpg


सोनम अपने पति राजा की हत्या के आरोप में शिलॉन्ग जेल में बंद है।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद है। वहीं की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है।

.

दैनिक भास्कर ने शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम से बात की तो उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए जमानत दी है।

इधर, इंदौर में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि शिलॉन्ग के वकील से उनकी बात हुई है। सोनम को जमानत कल ही मिल चुकी है। हो सकता है आज सोनम को जेल से छोड़ दिया जाए। वहां के डीएसपी दास सर ने भी बताया कि सोनम को जमानत मिल गई है।

जमानत किस आधार पर मिली है? इस सवाल पर उन्होंने बताया कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से उसे उठाया गया था, उस दौरान पुलिस ने नहीं बताया था कि सोनम को क्यों उठाया गया है। इसी आधार पर सोनम के वकील ने तर्क दिए थे। पेशी पर मुझे बुलाया नहीं गया था। राज कुशवाहा की जमानत के लिए अर्जी लगाई गई है। हम लोग हाईकोर्ट में जाएंगे।

राजा रघुवंशी मर्डर केस में गिरफ्तार पांच में से अब तक चार आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इनमें सोनम, लोकेंद्र सिंह तोमर, गार्ड बलबीर अहिरवार और शिलोम जेम्स हैं।

हाइकोर्ट में अपील करेगा राजा का परिवार

विपिन ने कहा कि हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे, ताकि सोनम की इस जमानत को निरस्त किया जा सके। राज कुशवाहा की जमानत अर्जी भी लगाई गई है। अगर मुझे पेशी के लिए बुलाया जाता तो मैं जरूर जाता। इससे पहले बलबीर और तोमर को बरी किया गया था, तब मुझसे पूछा गया था कि क्या मुझे कोई आपत्ति है। मैंने कहा था कि किसी निर्दोष को नहीं फंसना चाहिए, इसलिए मुझे उनकी रिहाई से कोई आपत्ति नहीं थी।

11 मई 2025 को शादी, 21 को हनीमून और 23 को हुई थी राजा की हत्या

राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई 2025 को हुई थी। सोनम रघुवंशी और राजा 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए।

10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।

सोनम के राज कुशवाहा से प्रेम सबंध थे। हालांकि, उसके परिवार ने इस बात से इनकार किया था। पत्नी सोनम राजा को दर्शनीय स्थलों की सैर के बहाने एक सुदूर स्थान पर बुलाकर ले गई थी। उनके पीछे अन्य तीनों हत्या के आरोपी भी चले गए थे। फिर दो छुरों से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिनमें से एक छुरा बाद में जंगल से बरामद किया गया।

सोनम घटनास्थल से भाग गई और बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम और राज सहित सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

तीन बार रद्द हो चुकी थी जमानत याचिका

सोनम पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में जून 2025 से शिलॉन्ग जेल में बंद है। सोनम की ओर से इससे पूर्व तीन बार जमानत याचिका दायर की गई, लेकिन तीनों बार कोर्ट ने खारिज कर दी थी। जबकि, सोनम रघुवंशी के मददगार रहे लोकेंद्र सिंह तोमर, गार्ड बलबीर अहिरवार और शिलोम जेम्स को अदालत ने जमानत दे दी थी।

अब सोनम की चौथी याचिका मंजूर करते हुए कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है। राजा रघुवंशी की हत्या में सोनम रघुवंशी का सहयोगी रहा उसका कथित प्रेमी राज कुशवाह अभी भी जेल में बंद है।

ये खबर भी पढ़ें…

होमस्टे में राजा-सोनम का आखिरी डिनर, 1380 रुपए चुकाए:पति के साथ एक महिला की भी हत्या करना चाहती थी

मेघालय पुलिस इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पांचों आरोपियों से आज शुक्रवार को भी पूछताछ कर रही है। शिलॉन्ग के सदर थाने के लॉकअप में बंद आरोपियों की आपसी बातचीत पर पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं। हालांकि, ये लोग ज्यादातर समय शांत ही रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

राजा मर्डर- सोनम बोली- मर्डर प्लान राज ने बनाया:राज की दलील- सोनम ही मास्टरमाइंड

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी उसकी पत्नी सोनम और कथित प्रेमी राज कुशवाह के बीच पुलिस शिकंजे में आने के बाद दरार आनी शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे को राजा की हत्या का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed